फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद का झंडा लगी कार पकड़ने पर हंगामा

Wed, 03 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नॉवल्टी चौक से रालोद का झंडा लगी कार चालक समेत पकड़े जाने का विरोध किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही मामले में कार्रवाई नहीं करने की मांग की। बाद में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने समर्थकों के साथ पहुंचकर ऐतराज जताया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खादरवाला निवासी शिवचरण कार से जा रहा था। नॉवल्टी चौराहे पर पुलिस ने उसकी कार कब्जे ले ली और चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। पुलिस का आरोप था कि कार पर रालोद का झंडा लगा हुआ है। साथ ही नंबर प्लेट अंकित नहीं है। कई घंटे बाद यह बात रालोद कार्यकर्ताओं को पता चली। इस पर युवा रालोद के पदाधिकारी सचिन सरोहा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए।

कार्रवाई को गलत बताते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सपा की गाड़ियां अवैध रूप से घूम रही हैं। रालोद के साथ भेदभावपूर्ण कार्रवाई करते हुए गाड़ी पकड़ी गई है। इस दौरान पुलिस का कहना था कि गाड़ी पर प्रचार सामग्री लगी होने के साथ ही नंबर प्लेट नहीं लगी है।
विज्ञापन


काफी देर बाद चालक शिवचरण को छोड़ दिया गया। इस पर कार्यकर्ता वापस लौट गए। मामले की सूचना पर बाद में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल, जिलाध्यक्ष अजित राठी समेत समर्थक थाने पहुंचे। मामले पर आपत्ति जताई गई। मिथलेश पाल ने कहा कि कार में प्रचार सामग्री मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है।

समर्थक के पार्टी का झंडा लगाने पर कार्रवाई क्यों की गई। मामले पर बातचीत के बाद वह वापस लौटीं। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा का कहना था कि बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी सीज की गई है। साथ ही उस पर पार्टी का झंडा और पोस्टर लगा पाया गया। इसकी जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट को दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें