फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रालोद ने वोटों में हेराफेरी का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायकों के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर फर्जी आवेदन कर सैकड़ों वोट कटवाने का आरोप लगाया है। पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि निष्पक्ष तरीके से कार्य होना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के साथ विधायक और पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। विधायक अनिल कुमार और विधायक चंदन चौहान ने कहा कि एक वर्ग विशेष के लोगों के वोट काटा जाना चिंता का विषय है। प्रारूप सात में मतदाताओं का स्थानांतरण दिखाया गया है। किस आधार पर फार्म सात स्वीकार हुआ, यह स्पष्ट होना चाहिए। जिन लोगों के वोट काटे गए, उनको दोबारा नामावलियों में शामिल किया जाए। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर को ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पंकज राठी, उदयवीर सिंह, कृष्णपाल राठी, राजू वाल्मीकि, जियाउर्रहमान, राजकुमार, कमल गौतम, विकास, रणवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें