फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ईसा मसीह के जन्म को हर्षोल्लास के साथ मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

- कार्यक्रम में अच्छे अंक प्राप्त करने वालों को किया पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। सेंट थाॅमस स्कूल में ईसा मसीह के जन्म को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्रिसमस पर एक लघु नाटिका की प्रस्तुति की गई।
मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक फादर जोसफ, प्रधानाचार्य फादर मोसस और उप प्रधानाचार्य सिस्टर सुजा रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ वंदन के साथ किया गया। बच्चों ने अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। क्रिसमस पर एक लघु नाटिका की प्रस्तुति की गई, जिसमें यह दर्शाया गया कि किन परिस्थितियों में प्रभु का जन्म हुआ और उनके जन्म के साथ-साथ कैसे लोगों के मन में प्रेम, उम्मीद, भाईचारा और चारों ओर हर्षोल्ला का भी जन्म हुआ। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी ने कक्षा दसवीं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले शिव गुप्ता को दस हजार रुपये की नकद धनराशि व ट्राफी द्वारा सम्मानित किया गया। 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को आठ हजार, 90 से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें