फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रिमझिम और पायल प्रथम

विज्ञापन
मंसूरपुर के एमडीएम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर। एमडीएस सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में जूनियर और सीनियर वर्ग में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जल ही जीवन है, प्लास्टिक हटाओ दुनिया बचाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषयों पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर पर रंग भर कर अपनी भावनाओं को उकेरा। कक्षा 5 व 6 में रिमझिम व पायल ने प्रथम, कनिका, आरजू, जिया, पारुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 व 8 में नैना पाल, लक्ष्मी व पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 व 11 में भावना, कृतिका, सलोनी, खुशी, प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक संदीप कुमार तथा प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें