फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया
विज्ञापन

तितावी। डीएम सेल्वा कुमारी जे गेहूं खरीद क्रय केंद्र बघरा, बघरा ब्लाक के पास स्थित गोशाला तथा मांडी में कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। गेहूं खरीद के लिए की कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने इस दौरान मौजूद केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप गेहूं क्रय केंद्रों पर किसान हेतु आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होंने क्रय केंद्र पर गेहूं की बोरियों को गोदाम में रखे जाने के निर्देश दिए। डीएम ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं की खरीद की जाए। कहा कि शासन की मंशानुरूप किसानों की हरसंभव मदद की जाए। सभी केंद्रों पर आवंटित लक्ष्य की प्रतिपूर्ति होनी चाहिए, जिससे कि जनपद में गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। सभी केंद्र समय से खोले जाएं। डीएम ने बघरा व मांडी मार्ग पर स्थित कोल्हू का भी निरीक्षण किया। अचानक डीएम के कोल्हू पर आने से यहां लोगों में हड़कंप मच गया। मंडी में कृषि सेवा केंद्र के निरीक्षण के दौरान यहां मौजूद बघरा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी व सचिव फिरोज चंद्रा से बाहर से आ मजदूरों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने मजदूरों की कोरोना जांच व स्वास्थ्य के बारे में भी पूछताछ की। डीएम ने यहां मौजूद लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर आपके क्षेत्र में कोई भी बाहरी व्यक्ति आए तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दें, जिससे समय रहते उसकी जांच कराई जा सके। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने का निर्देश दिया।इस दौरान बघरा ब्लाक के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें