फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं में दिए जाने वाले ऋण की समीक्षा की

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में अभियोजन व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं में दिए जाने वाले फसली ऋण, कृषि ऋण, एमएसएमई ऋण की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम सीबी सिंह ने लोकवाणी सभागार में समीक्षा बैठक में सभी विभागों की प्रगति की स्थिति को देखा। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से संबंधित योजनाएं (पीएमईजीपी), जिला उद्योग केंद्र से संबंधित योजनाएं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, केंद्रीय योजना एग्रीकल्चर इन्फ्राट्रक्चर फंड, पशुपालन अवसंरचना विकास निधि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

विभागों के संबंधित अधिकारियों ने विभागों के आंकड़े पेश किए गए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लक्ष्य के सापेक्ष 105 प्रतिशत एवं ओडीओपी में लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। डीएम ने कहा कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान दिया जाए, जिससे लाभार्थी उक्त योजनाओं का लाभ ले सके। बकायेदारों से वसूली तुरंत की जाए एवं जो भी लाभार्थी बकाया राशि नहीं चुकाता है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें