फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत फौजी मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
खतौली में आवास विकास कालोनी को सैनिटाइजर करते कालोनी के लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
रिटायर सैनिक मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र के एक गांव निवासी रिटायर सैनिक कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसने दिल्ली में जांच के लिए अपना सैंपल दिया था। उसके बाद अपने गांव आ गया था। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद खुद ही स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। जिले में रिटायर सैनिक सहित कोराना संक्रमित की संख्या पांच हो गई है।
55 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। ग्रामीणों के अनुसार वह 24 मार्च को दिल्ली से अपने घर आया था। यहां तबीयत खराब होने के बाद दोबारा दिल्ली चला गया। वहां उसका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। इसके बाद वह फिर गांव आ गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दिल्ली से रविवार को उसे सूचना दी गई। उसने स्वास्थ्य विभाग को खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी और सीओ आशीष प्रताप सिंह ने गांव में पहुंचकर संक्रमित को बेगराजपुर मेडिकल भेजवाया। उसके घर के आसपास के सभी रास्तों को बल्लियां लगाकर बंद करा दिया गया है। ग्रामीणों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों से संक्रमित के घर एवं गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव के हर घर का होगा सर्वे
खतौली। क्षेत्र के गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव के हर घर का सर्वे किया जाएगा। रविवार शाम को ही चिकित्सा विभाग की टीम खतौली पहुंच गई। बैठक कर गांव में सर्वे करने की रणनीति तैयार की गई। सवेरे ही विभाग की टीम गांव में पहुंचकर काम शुरू कर देगी।
पत्नी और बच्चे की रिपोर्ट नेगेटिव
मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिक का दिल्ली में यदि सैंपल लिया गया था तो उसे क्वारंटाइन क्यों नहीं किया गया। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी और बच्चे की भी जांच हुई। इन दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

खतौली स्थित घर में भी गया था
कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति का खतौली में भी घर है। बताया जाता है कि वह दिल्ली से आने के बाद वहां भी गया था, लेकिन वहां किसी से मिला नहीं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने इस घर पर पहुंचकर वहां रह रहे किरायेदारों से भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें