छपार। ग्रामीण व किसानों ने छपार टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति का समय बदलने की मांग की है। लोगों ने एक पत्र अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल को देकर बताया कि छपार टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति दिन में एक बजे से दो बजे तक बाधित रहती है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। बैंकों का कार्य भी बंद रहता है।
सत्य प्रकाश त्यागी ने कहा दिन में 11 से 12 बजे कर विद्युत सप्लाई दी जाए, जिससे सभी को सुविधा प्राप्त हो सके। इस मामले में बरला बिजलीघर के जेई सचिन सैनी का कहना है कि अधिक लोड होने के कारण फीडर को ठंडा करने के लिए विद्युत सप्लाई का यह समय निर्धारित किया गया है। ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। पत्र देते समय राजेश त्यागी, बबलू त्यागी, प्रदीप राणा, राजकुमार गर्ग, रमेश नायक आदि मौजूद रहे।