फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के भाई के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/भोपा। थाना क्षेत्र के कस्बे में सरकारी आवास दिलाने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के भाई समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराने को लेकर शुक्रवार को जिला अस्पताल में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी युवती ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर नगर पंचायत चेयरमैन के भाई योगेश पर अपने साथी बबलू के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने आरोपियों पर मोबाइल से अश्लील क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर लगातार सामूहिक दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया था। मामले में थाना पुलिस ने रात में ही आरोपी योगेश व बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
शुक्रवार को पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया, जहां किसी कारणवश मेडिकल कराने में हो रही देरी के चलते ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराकर उसे भोपा क्षेत्र में भेज दिया। मामले में नगर पंचायत चेयरमैन के परिजन शामिल होने के चलते कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं, सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल कराने में देरी के चलते जिला महिला अस्पताल में हंगामा किया गया था, लेकिन बाद में उसका मेडिकल करा लिया गया है। दोषी कोई भी हों, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें