छापे की कार्रवाई के बाद बंद पड़ा डॉ दीप्ति अग्रवाल का नर्सिंग होम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिला डॉक्टर सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित दीप्ति नर्सिंग होम में लिंग परीक्षण के मामले में कार्रवाई की। इस प्रकरण में डॉ दीप्ति अग्रवाल सहित चार महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नर्सिंग होम में मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन, कैमरा व डीवीआर हार्ड डिस्क भी सील कर दी गई है।
हरियाणा प्रांत के जनपद रेवाड़ी के स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने नोडल अफसर डॉ. सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में बुधवार रात सरकुलर रोड स्थित दीप्ति नर्सिंग होम पर छापा मारकर गर्भस्थ शिशु के लिंग परीक्षण का मामला पकड़ा था। हरियाणा से आई टीम की एक महिला कर्मचारी को ही फर्जी मरीज बनाकर 40 हजार में लिंग परीक्षण का सौदा तय किया गया था। इनमें से दस हजार रुपये ऑनलाइन खाते में जमा कराते हुए बाकी के 30 हजार रुपये टीम ने नर्सिंग होम में पहुंचकर डॉ. दीप्ति अग्रवाल को दिए। डॉ. दीप्ति अग्रवाल महिला मरीज को लेकर अल्ट्रासाउंड कक्ष में गई। इस पर हरियाणा व जनपद की पीसीपीएनडीटी टीमों ने छापा मारकर उन्हें पकड़ लिया था। जनपद टीम के नोडल अफसर डॉ. राजीव निगम ने बताया कि मामले में उनके द्वारा सिविल लाइंस थाने में डॉ. दीप्ति अग्रवाल के साथ ही हॉस्पिटल की महिला कर्मचारियों लवी, अमिता और बाला देवी के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नर्सिंग होम में मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन, कैमरा और डीवीआर हार्ड डिस्क को भी सील कर दिया गया है। देर रात पूछताछ के बाद आरोपी महिला डॉक्टर व कर्मचारियों को छोड़ दिया गया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
तितावी शुगर मिल के पास फ्लाईओवर के बनें पिलर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR