फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव मखियाली क्षेत्र से विजयी हुई जिला पंचायत सदस्या के खिलाफ फर्जीवाड़े के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में महिला का जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

गत दिनों संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत का वार्ड संख्या-41 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ था। इसमें गांव मखियाली निवासी जरीन पत्नी शाहनवाज विजयी हुई थीं। उनकी प्रतिद्वंद्वी गांव मखियाली की ही नरेश देवी चुनाव हार गईं थीं। नरेश देवी के बेटे गौतम ने विजयी जिला पंचायत सदस्या पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र से चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। गौतम का आरोप था कि जरीन की असल जाति सैय्यद है, जो सामान्य श्रेणी में आती है। इसके विपरीत उसने नामांकन के दौरान अपनी जाति अंसारी बताई थी। इसके लिए कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अंसारी जाति का प्रमाणपत्र भी बनवाया गया। शिकायत पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने मामले की जांच कराई तो आरोपों की पुष्टि हुई। इसके चलते डीएम ने आरोपी जिला पंचायत सदस्या व उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी सदस्या जरीन व उसके देवर नियाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें