फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी की आत्महत्या में हेड वॉर्डन को किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदी की आत्महत्या में हेड वॉर्डन सस्पेंड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जेल में एक साल से बंद विचाराधीन बंदी की आत्महत्या के मामले में मंडलीय जेल अधीक्षक ने हेड वॉर्डन को सस्पेंड कर दिया है। बंदी की आत्महत्या के बाद उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था।
जिला जेल की बैरक नंबर एक में बंद शाहिद ने रविवार देर रात बैरक के गेट के ऊपर लगे लोहे के सरिये से अंगोछे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बंदी की आत्महत्या से गुस्साए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। गांव न्याजूपुरा निवासी परिजनों ने बंदी का शव गांव के मेन तिराहे पर रखकर हंगामा भी किया था, जिनकी बाद में जेल अफसरों से वार्ता कराते हुए मामले का पटाक्षेप किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने जेल के हेड वॉर्डन राजीव कुमार की लापरवाही मानते हुए मंडलीय जेल अधीक्षक अनीता दुबे को कार्रवाई की संस्तुति की थी। मंगलवार को मंडलीय जेल अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए हेड वॉर्डन को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी जेल में पहुंचकर घटनास्थल से बंदी के फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य संकलित किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें