चरथावल के जनता इंटर कॉलेज बाढ़ के परीक्षा केंद्र में भौतिक विज्ञान की परीक्षा में सामूहिक नकल कराए जाने के मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। चरथावल थाने पर डीआईओएस प्रवीण मिश्रा की तहरीर पर नकल माफिया कमर इंतखाब व उसके भाई असर नफीस उर्फ अख्तर पुत्रगण नफीस अहमद निवासीगण गांव खुड्डा, केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल सिंह पुत्र कंवरपाल सिंह निवासी गांधी कॉलोनी, श्रीकांत पुत्र राजवीर शर्मा निवासी छपार, आकाश शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा निवासी बसेड़ा, अरशद पुत्र मुस्तफा निवासी सरवट, अनिल पुत्र सुरेश कुमार निवासी बिलासपुर,
राहुल पुत्र मेनपाल निवासी टिकौला कलां थाना मंगलौर हरिद्वार, मोहम्मद जावेद पुत्र शमशाद निवासी जसवंतपुरी, नितिन कुमार पुत्र पीरू सिंह निवासी गांव झबीरन थाना मंगलौर हरिद्वार, नाजिम पुत्र जमील निवासी सरवट, सचिन कुमार पुत्र सोमदत्त निवासी मुंडेट थाना मंगलौर हरिद्वार, सुमित कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी इमलिया थाना देवबंद, चेतन प्रताप सिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी नसीरपुर थाना तितावी, रोहित कुमार पुत्र भूपसिंह निवासी तिलफरा थाना जड़ौदा पांडा सहारनपुर, मनोज कुमार पुत्र उदयवीर सिंह निवासी अलमासपुर, तानसेन पुत्र जगदीश निवासी बिलासपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आरोपियों से हुई ये बरामदगी
चरथावल। नकल कराने वाले गिरोह से एसटीएफ टीम ने छापेमारी के दौरान 12.50 लाख की नकदी, टाटा सफारी कार, एक लाइसेंसी .38 बोर का पिस्टल, एक अवैध .32 बोर का पिस्टल, तीन मैगजीन, दस कारतूस, 23 सॉल्वड पेपर, माध्यमिक शिक्षा परिषद की 13 आईडी, भौतिक विज्ञान विषय की गाइड बुक, प्रयोगात्मक बुक आदि सामग्री बरामद की है। इनके अलावा, खुड्डा निवासी असर नफीस उर्फ अख्तर के पास से 31 बैंक पासबुक, खाताधारकों की लिस्ट आदि सामग्री बरामद की गई है।
आज मेरठ कोर्ट में पेश किए जाएंगे आरोपी
चरथावल। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि सामूहिक नकल के मामले में पकड़े गए 17 आरोपियों के खिलाफ डीआईओएस प्रवीण मिश्रा की ओर से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को रविवार को मेरठ की भ्रष्टाचार अधिनियम कोर्ट में पेश किया जाएगा।