मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संस्थापक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की 18 वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ किया गया। जिले भर से आए किसानों ने उन्हें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह के दक्षिण सिविल लाइन आवास पर पुण्यतिथि के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की पुण्यतिथि को प्रत्येक वर्ष सर्व समाज के लोग किसान बलिदान दिवस के रूप में मनाते हैं। शोक सभा में लेखराज सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, प्रसन्न चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अंकित बालियान, इरशाद चौधरी, अरविंद बालियान, रमेश काकड़ा, दल सिंह वर्मा, अमरपाल प्रमुख, चंद्रपाल सिंह मोहम्मदपुर राय सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। घनश्याम ने यज्ञ संपन्न कराया।