फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत के साथ-साथ आफत भी साथ लेकर आई बारिश

Mon, 04 Jul 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रविवार को हुई बारिश का आनंद लेतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
झमाझम बारिश गर्मी से राहत देने के साथ ही भारी जलभराव और गंदगी की आफत भी लेकर आई है।  शहर की कई बस्तियों में पानी भर गया। सूजडू गांव में एक मकान की छत गिरने से कई लोग घायल हो गए। बाहरी बस्तियों में भी पानी भर गया है। 

रविवार की सुबह हुई तेज बारिश से जनजीवन को गर्मी से निजात मिली। मानसून की देरी की वजह से भीषण गर्मी में जीना मुहाल हो गया था। लगातार कई घंटे बादलों के बरसने से मौसम खुशगवार हो गया। किसानों ने भी राहत महसूस की। शहर की बाहरी बस्तिया जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


जनकपुरी, एकता विहार, रामपुरी, बचन सिंह कालोनी, शाहबुद्दीनपुर रोड, किदवईनगर, महमूदनगर, मदीना कालोनी आदि में पानी भरने दिक्कतों का सामना करना पडा। पालिका प्रशासन ने कई बस्तियों से जल निकासी के लिए व्यवस्था की है। 

इस बीच, सूजडू गांव कें मकान की छत गिरने से दंपत्ति समेत तीन लोग घायल हो गए। मौहल्ला जहांगीर पट्टी निवासी साबरा पत्नी जहीर के मकान की छत तेज बारिश के कारण भरभरा कर गिर गई। ग्रामीणों ने मलबे के नीचे से दबा सामान निकालने में सहयोग दिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पति फुरकान ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उधर, शहर के शिव चौक सहित अन्य मुख्य मार्गों पर सुबह के समय पानी भर गया। वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। तेज बारिश से मुख्य सड़कों पर भरे पानी से वाहनों के साथ राहगीरों का निकलना मुश्किल रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें