फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात होने पर प्रदूषण से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बरसात और तेज हवा ने प्रदूषण पर वार किया है। रविवार रात हुई बारिश ने स्मॉग को खत्म कर दिया है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 116 पर आ गया, जो बहुत अच्छी स्थिति है।
विज्ञापन

बीते एक माह से जनपद में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। एक बार एक्यूआई 418 तक पहुंच गया था। जिस कारण जिला रेड जोन में शामिल है। कूड़ा, पराली, गन्ने की पत्ती आदि जलाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। इसके बावजूद भी जिले की आबोहवा लगातार बिगड़ रही है। एनजीटी ने पटाखों पर भी प्रतिबंध लगाया। शासन और प्रशासन ने भी आदेश जारी किया, मगर लोगों ने खूब आतिशबाजी की। जिससे हवा और जहरीली हो गई। पटाखे जलाए जाने से शनिवार को दर्ज हुआ एक्यूआई 254 से बढ़कर रविवार को 317 पर पहुंच गया था। बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एंटी स्मॉग गन से भी पानी का छिडकाव लगातार किया जा रहा है, इसके बावजूद प्रदूषण कम नहीं हो रहा था।
रविवार रात को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश ने वायु प्रदूषण को कम कर दिया। प्रदूषण कम होने से नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली। सोमवार को एक्यूआई 116 दर्ज किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि हवा चलने और बरसात होने से वायु प्रदूषण में बहुत सुधार हुआ है। जिले की आबोहवा अब काफी अच्छी हो गया है। एक्यूआई 116 बहुत अच्छी स्थिति को दर्शाता है। प्रदूषण नियंत्रण के उपाय जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें