फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस रुकवाकर कोरोना पॉजिटिव महिला को ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस रुकवाकर कोरोना पॉजिटिव महिला को ले गए परिजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोरना से प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल लाई गई महिला को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बेगराजपुर ले जाए जाते समय उसके परिजन हाईवे पर एंबुलेंस रुकवाकर जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। एंबुलेंस चालक और हेल्पर के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के कस्बा मोरना निवासी सितारा पत्नी ताहिर को रविवार शाम करीब चार बजे परिजन प्रसव कराने के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां जांच के दौरान महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिस पर शाम करीब 7.10 बजे महिला को सरकारी एंबुलेंस से बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। महिला के साथ उसके पति ताहिर को भी भेजा गया। चालक हरिओम के मुताबिक जैसे ही एंबुलेंस हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में करीब पांच किलोमीटर आगे पहुंची। पीछे से तीन बाइकों पर तीन लोगों ने एंबुलेंस को ओवरटेक कर रुकवाया। आरोप है कि बाइक सवारों ने एंबुलेंस रुकते ही पीछे लेटी गर्भवती महिला और उसके पति को बाहर निकाल लिया और जबरन ले जाने लगे। चालक और हेल्पर जगशरण शर्मा ने कोरोना पॉजिटिव मरीज को ले जाने का विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट करने के साथ ही एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ कर दी गई। इसके बाद आरोपी गर्भवती व उसके पति को बाइकों पर बैठाकर वहां से मुजफ्फरनगर शहर की ओर लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस-1008 के जिला प्रभारी सन्नी सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद मंसूरपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें