भाकियू कार्यकर्ताओं का घटायन बिजलीघर पर धरना
जानसठ। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्यूबवेलों पर बिजली मीटर लगाने के विरोध में घटायन बिजलीघर पर धरना दिया। गुस्साए किसानों ने जेई को घंटों अपने बीच बैठाया।
किसानों की मांग है कि किसी भी किसान की ट्यूबवेल पर बिजली के मीटर नहीं लगाए जाएं। जेई ने इस संबंध में किसानों से नए बिजली कनेक्शन पर मीटर लगाने की बात कही, लेकिन उसका भी किसानों ने विरोध किया। धरना स्थल पर जेई नरेश ने विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर ट्यूबवेलों पर मीटर नहीं लगाने की बात कही।
धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र सिंह, कृष्णपाल मलिक, सुभाष तिरोला, शिवकुमार शर्मा, टीटू वालिया, सुशील भगत, राज सिंह वाजिदपुर, संजय प्रधान, डॉक्टर ऊधम सिंह, अंकित पंवार, रणबीर पंवार, संजय, चरण सिंह, चौधरी हरदम, रोहताश, अशोक चौधरी, सुधीर चौधरी, सेंसर पाल सिंह जानसठ, राजेंद्र बालियान, तहसील उपाध्यक्ष ओम सिंह गुर्जर, भीम सिंह, संगठन मंत्री धर्मवीर सिंह आदि भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद