फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान चेयरमैन की मां को दिया टिकट, भाजपा में बगावत 

Sun, 05 Nov 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में भाजपा हाईकमान ने तमाम विरोध के चलते निवर्तमान चेयरमैन पारस जैन की मां रितु जैन को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा के एक खेमे ने इस टिकट के विरोध में बगावत शुरू कर दी है। भाजपा से टिकट मांगने वाले दावेदारों ने भाजपा सांसद प्रतिनिधि मदन छाबड़ा को अपना समर्थन दे दिया है। मदन की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकती हैं। 
विज्ञापन


2012 के नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पारस जैन ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। चेयरमैन बनते ही पारस जैन विवादों में घिर गए थे। विधानसभा चुनाव में चेयरमैन पद पर रहते हुए पारस जैन ने खतौली विधानसभा से भाजपा से विधायक का टिकट मांगा था।

इस बार नगर पालिका अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। चेयरमैन पद के लिए भाजपा हाईकमान से 12 दावेदार टिकट लेने की लाइन में थे। पारस जैन ने भी अपनी मां रितु जैन के लिए टिकट के लिए दावेदारी की थी। टिकट के दावेदारों में पारस जैन के प्रति भारी विरोध चल रहा था। यहां तक कि विधायक विक्रम सैनी भी इस टिकट के विरोध में थे। 
विज्ञापन


 भाजपा हाईकमान ने पारस जैन का तमाम विरोध दरकिनार करते हुए रितु जैन को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। रितु जैन के टिकट को लेकर विरोधी खेमे ने बगावत शुरू कर दी है। भाजपा टिकट के कुछ दावेदार खुलकर विरोध में सामने आ गए हैं। इन दावेदारों ने एकजुट होकर सांसद प्रतिनिधि मदन छाबड़ा को अपना समर्थन देकर उनकी पत्नी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी है। उधर, जिले के पार्टी नेताओं के बीच मदन छाबड़ा को मनाने के लिए बैठक होनी शुरू हो गई है।

भाजपा ने सुधाराज, बसपा ने मुदस्सिर को मैदान में उतारा
मुजफ्फरनगर जिले की नगर निकायों के लिए भाजपा और बसपा ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। शहर सीट पर भाजपा ने सुधाराज और बसपा ने मुदस्सिर रहमान को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस हाईकमान के बिल्किश को टिकट देने के बाद पार्टी में उठापटक शुरू हो गई है। वहीं भाजपा में ब्राह्मण को टिकट देने के बाद वैश्य समाज की हलचल भी बढ़ गई। 

भाजपा ने लंबी जद्दोजहद के बाद कुछ दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए अरविंद राज शर्मा की पत्नी सुधाराज को शहर सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी में लंबे समय से कार्य कर रहे कार्यकर्ता इस घोषणा से अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। भाजपा ने खतौली पालिका में निवर्तमान चेयरमैन पारस जैन की माता रितू जैन को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस टिकट से भी पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी है।

भाजपा ने शाहपुर से परमेश सैनी, जानसठ से परवेंद्र भड़ाना, मीरापुर से निवर्तमान चेयरमैन नवीन सैनी की पत्नी कविता सैनी, बुढ़ाना से निवर्तमान चेयरमैन जितेंद्र त्यागी की पत्नी बाला त्यागी, भोकरहेडी से बबीता को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने इस घोषणा की पुष्टि की है। बसपा ने शहर सीट से पूर्व में प्रत्याशी रहे जियाउर्रहमान की पत्नी मुदस्सिर को मैदान में उतारा है। खतौली पालिका में हज्जन इसमत, बुढा़ना में नसरीन बानो, चरथावल में सदाकत, जानसठ में ब्रहमदत्त कश्यप, पुरकाजी में लताफत खां, मीरापुर में गीता देवी, भौकरहेडी में सुनीता को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

कांग्रेस में शहर सीट को लेकर स्थिति असमंजस में बनी है। हाईकमान ने जिला महिला अध्यक्ष बिल्किस चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। टिकट की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष नानू मियां ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। रविवार को पूरा दिन बिल्किश का टिकट काटकर वैश्य को देने की चर्चा बनी रही। हाईकमान से देर रात तक कोई दूसरी सूची जारी नहीं हुई थी। 

तीन निकायों में चुनाव नहीं लड़ेगी बीजेपी 
मुजफ्फरनगर। प्रदेश और केंद्र में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी जिले की सिसौली, चरथावल और पुरकाजी नगर पंचायत में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने ये तीनों नगर पंचायतें खाली छोड़ दी हैं। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने बताया कि कुछ परिस्थितियों के चलते पार्टी ने ये फैसला लिया है। 

हाईकमान ने लखनऊ बुलाया 
मुजफ्फरनगर। रविवार देर रात अजय स्वरूप बंसल कांग्रेस से अपनी पत्नी चारु स्वरूप बंसल को टिकट दिलाने के लिए लखनऊ पहुंच गए। पार्टी के एक विश्वस्त नेता ने बताया कि चारु को टिकट की हरी झंडी मिल गई है। 

नानू मियां का इस्तीफा वापस 
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर से बात करने के बाद जिलाध्यक्ष नानू मियां त्यागपत्र वापस हो गया। मलिक ने बताया कि भावावेश में नानू मियां ने त्याग पत्र दे दिया था। उन्होंने रविवार को नानूमियां की राजबब्बर से बात कराई। राजबब्बर ने नानू मियां से कहा कि वह ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें