मुजफ्फरनगर । जनपद पुलिस ने कच्ची शराब बनाने व शराब तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
शहर कोतवाली पुलिस ने दस पेटी ( कुल 400 पव्वे) देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। आखलौर श्मशान घाट के पास से पकड़े दोनों तस्करों ने अपने नाम ब्रजपाल पुत्र निहाल सिंह निवासी मतौली, थाना देवबंद सहारनपुर व विजय सिंह पुत्र जय सिंह निवासी आखलौर शहर कोतवाली बताए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों दोस्त है। गन्ने की छोल के मौसम व चुनाव के माहौल में बाहर राज्य से शराब खरीदकर लाकर थोडे से मुनाफे मे बेच देते है और मुनाफा आपस में बांट लेते हैं। मुकदमा दर्ज कर दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया। इसके अलावा सुबोध निवासी रामपुरी को रोहाना से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 45 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। भोपा पुलिस ने शराब बनाने की भट्ठी व कच्ची शराब तथा रतनपुरी पुलिस ने भी शराब बरामद की है।