फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में रश्मि का ग्रुप प्रथम

विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा बनाई रंगोली का अवलोकन करते एसडीएम राकेश कु? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा करते हुए छात्र छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र को ताकतवर बनाने के लिए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। यह कर्तव्य और अधिकार की लड़ाई है। प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं की आयु 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वह मतदाता पहचान पत्र आवश्यक रूप से बनवा लें और मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। रंगोली प्रतियोगिता में एमए (हिंदी) की छात्रा रश्मि का ग्रुप प्रथम, बीकॉम की छात्रा हिमानी का ग्रुप द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका का ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, कृति द्वितीय और फरहाना तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन डॉ. मो. आरिफ एवं डॉ. कुसुमलता ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रो. समता तोमर, राकेश कुमार, डॉ. अजय कुमार, दिलीप कुमार, सरोज, प्रमोद, लोकेश, विकास शर्मा और राजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें