फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालियान के प्रयास पर लगी सीएम की मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बालियान के प्रयास पर लगी सीएम की मुहर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान का दो साल का अथक प्रयास आखिरकार सफल होता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरआरटीएस को मुजफ्फरनगर तक चलाने की घोषणा कर जिले के लोगों को तोहफा दिया है। रैपिड ट्रेन मुजफ्फरनगर तक चलने से विकास का पहिया तेजी के साथ घूमेगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सांसद और केंद्र सरकार के राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान रैपिड ट्रेन को मुजफ्फरनगर तक लाने के लिए दो वर्षों से प्रयासरत हैं। 2018 में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस योजना को लेकर मिले थे। उन्होंने मांग की थी कि आरआरटीएस को मेरठ के स्थान पर मुजफ्फरनगर तक ले जाया जाए। लोकसभा चुनाव में मुद्दा दब गया। चुनाव के बाद वह फिर से चुनाव जीते तो उन्होंने शहरी विकास मंत्री को पत्र लिखा। इसी के साथ जिले के सभी विधायकों को साथ लेकर वह इस मांग को लेकर वह कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। मुख्यमंत्री ने योजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। इसके बाद शहरी विकास मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को एक पत्र लिखकर सर्वे के लिए चार करोड़ की डिमांड की थी। तीन माह से पैसा जारी नहीं होने के कारण डॉ संजीव बालियान सीएम को तीन बार पत्र लिख चुके थे। मेरठ में कार्यक्रम में भाग लेने आए सीएम को उन्होंने स्थिति से अवगत कराया तो उन्होंने योजना की स्वीकृति और पैसा जारी कराने का आश्वासन दिया। योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक मंच से घोषणा करके डॉ बालियान के प्रयास को अमलीजामा पहना दिया है। जनपद के लोगों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि उनकी मांग पूरी होगी। संजीव बालियान ने बताया कि योजना पर आठ से दस हजार करोड़ तक खर्च आने की संभावना है। इस योजना के फलीभूत होने से जिले की आम जनता को सीधे लाभ होगा। विकास की गति को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें