खतौली। रेप के बाद वीडियो क्लिप वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी के गांव के तीन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित युवती के परिजनों से एसडीएम और तहसीलदार से पूछताछ की। आरोपियों के दूसरे समुदाय का होने की वजह से गांव में तनाव बरकरार है। पुलिस फोर्स तैनात है। उधर, है। उधर, पुलिस ने रेप के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खतौली कोतवाली क्षेत्र के संबंधित गांव में तनाव बरकरार है। गलियां सूनी पड़ी है और पुलिस फोर्स मुस्तैद है। पीड़ित युवती की वीडियो क्लिप वायरल करने वाले गांव के तीन दुकानदारों के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शनिवार को पुलिस ने छापा मार कर कंप्यूटर, सीपीयू, मोबाइल चिप डाउनलोड करने वाले उपकरण जब्त किए थे। मौके से आपत्तिजनक सीडी और पेन ड्राइव भी बरामद हुई थी। पुलिस के सर्च अभियान में सैकड़ों युवकों के मोबाइलों का चेक किया गया था। रविवार को एसडीएम प्रियंका निरंजन और तहसीलदार सतीश कुशवाह ने पीड़ित युवती के परिजनों से मिल कर मामले की जानकारी ली।
पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। सीओ जोगेंद्र लाल के निर्देशन में पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। रेप और क्लिप प्रकरण में आरोपियों के दूसरे समुदाय से होने के कारण गांव में माहौल तनावपूर्ण है, जिस कारण आरोपियों के परिजन घरों में ताले डाल कर शनिवार रात्रि को गायब हो गए। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स लगा रहेगा।