मुजफ्फरनगर। डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल आईटीएफ टेनिस के अंतिम दिन शानदार मुकाबले हुए। सिंगल्स क 35 वर्ष आयु वर्ग में रंजीत ने यानिक को 6-0, 6-3 व 6-2 से हराकर खिताब जीता। डबल्स में रंजीत और दिलीप की जोड़ी ने डोडी और रमजान को 6-0 व 6-1 से हराया। विजेता खिलाड़ियों को एसएसपी अभिषेक यादव ने सम्मानित किया।
आयोजक अमित प्रकाश और सचिव विजय वर्मा ने बताया कि बुधवार को विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। मिक्स डबल्स में सिमी शर्मा व दिलीप ने विजय कुमार व प्रियंका मेहता को 6-3, 6-2 से हरा दिया। 45 प्लस वर्ष आयु वर्ग के डबल्स में मानव अरोरा व सुनील लुल्ला ने यती गुजराती व कुंवर अविनाश को 6-3, 6-3 से हराया। सिंगल्स के 50 वर्ष आयु में नरेंद्र कंकरिया ने तुलेश्वर को 6-3 व 6-4 से हराकर खिताब जीता।
डबल्स में नरेंद्र कंकरिया व तुलेश्वर की जोड़ी ने विजय कुमार व अमिताभ चतुर्वेदी को 6-2, 6-1 से हराया। सिंगल्स के 55 वर्ष आयु में आलोक भटनागर ने अमित संगल को 6-3, 6-2 से हराया। डबल्स में संजय कुमार व आशीष सेन ने अरुण अग्रवाल व सुधीर को 6-3, 6-3 से हराया।
सिंगल्स के 60 वर्ष आयु में अजीत भारद्वाज ने पवन जैन को 6-0, 7-6 से हराया। डबल्स में अजीत भारद्वाज व राकेश कोहली ने प्रवीण चौधरी व पवन जैन को 7-5 व 6-3 से हराया। डॉक्टर देवेंद्र मलिक, डॉ मनोज काबरा, डॉ पंकज सिंह, डॉ अनिल सिंह, डॉ हेमंत कुमार, डॉ जेएस तोमर, आशु अरोरा एवं आयुष मित्तल मौजूद रहे।
युवाओं को मिलेगी प्रेरणा : अभिषेक यादव
एसएसपी अभिषेक यादव ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। सर्विस क्लब में मैदान को अच्छे से तैयार किया गया है। टेनिस में भी युवाओं का रुझान बढ़ेगा।