पूर्व चेयरमैन पारस जैन को मिली जमानत
मुजफ्फरनगर में खतौली के पूर्व चेयरमैन पारस जैन को नियमित जमानत मिल गई है। विशेष अदालत एससी/एसटी कोर्ट में सुनवाई हुई।
पांच अप्रैल 2017 को खतौली में राजकुमार वाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी। अंतरिम जमानत पर चल रहे आरोपी पूर्व चेयरमेन पारस जैन मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता वकार अहमद ने बताया कि कोर्ट ने उन्हें दो-दो लाख की दो-दो जमानती दाखिल किए जाने पर नियमित जमानत दे दी है।