ब्राह्मण समाज की बैठक में विचार रखते पदाधिकारी
- फोटो : DEVBAND
रामकुमार शर्मा के परिवार को 25 लाख रुपये मदद की मांग
देवबंद। नानौता के कल्लरपुर गांव में कर्मकांडी पंडित रामकुमार शर्मा की गला घोटकर हत्या से ब्राह्मण समाज ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को नूरपुर अंबहेटा रोड पर बैठक में अधिवक्ता आशीष शर्मा ने कहा कल्लरपुर गांव के पंडित रामकुमार शर्मा की खुड़ाना नहर पर गला घोटकर व बाद में जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी सर्व समाज घोर निंदा करता हैं। रामकुमार पूजा पाठ कर अपने परिवार की जीविकोपार्जन कर रहे थे। प्रशासन से हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने और हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। रोहित कौशिक ने सरकार से मृतक रामकुमार शर्मा के परिवार को 25 लाख रुपये तथा परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। कहा यदि शासन-प्रशासन परिवार की आर्थिक सहायता नहीं करता है तो समस्त ब्राह्मण समाज सर्व समाज को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन को मजबूर होगा। बैठक में मनोज भारद्वाज, अनुज शर्मा, सोनू शर्मा, बंटी शर्मा, वासुदेव भारद्वाज, बिल्लू शर्मा, आकाश शर्मा, शुभम, विनय शर्मा, देवेंद्र शर्मा आदि रहे।