फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के खिलाफ रैली निकाल हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
देवबंद में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
कृषि कानून के खिलाफ रैली निकाल हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन

देवबंद। कृषि कानूनों को वापस लेने तथा गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के बैनर तले ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस दौरान किसानों ने हाईवे पर जाम भी लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर, कारों और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर रैली निकाली। कुछ किसानों ने कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम भी लगाया। इसके बाद किसान जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून किसान विरोधी है। सरकार किसानों की समस्याओं लेकर गंभीर नहीं है। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान इसमें गुलविंद्र सिंह, पं. नीरज कपिल, रविंद्र चौधरी, डा. मोहम्मद अरशद, कारी शाहिद, रियासत, राजेंद्र चौधरी, हाफिज मुर्तजा त्यागी, मुफ्ती असद राणा, वाजिद अली त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें