विद्युत निगम के एसडीओ अमित त्यागी को कोरोना योद्धा अवार्ड से नवाजते भाजपाई
- फोटो : DEVBAND
एसडीओ कोरोना योद्धा से सम्मानित
देवबंद। भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी ने विद्युत निगम के एसडीओ अमित त्यागी को कोरोना योद्धा अवार्ड देकर सम्मानित किया।
भाजपा के नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नगर उपाध्यक्ष विकास, महामंत्री अरुण गुप्ता व भाजपा नेता राजेश अनेजा ने रेलवे रोड स्थित विद्युत निगम के कार्यालय जाकर एसडीओ अमित कुमार त्यागी को सम्मानित किया। इस अवसर पर विपिन गर्ग ने कहा कोविड-19 के दौरान विद्युत निगम अधिकारियों ने जिस प्रकार विद्युत आपूर्ति जारी रखी वह सराहनीय कार्य है। महामंत्री अरुण गुप्ता ने कहा पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देश पर कोविड-19 काल में सराहनीय योगदान देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है।