राम को सरकारी बना दिया : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने राम को भी सरकारी बना दिया। एक तरफ सरकार मंदिर पर लगी है और दूसरी तरफ बुड्ढ़ाखेड़ा में मंदिर बनाने वाले को परेशान किया जा रहा है। किसानों से आह्वान किया सरकार के लोग बहकाकर अयोध्या ले जाएंगे, मत जाना। भाकियू फैजाबाद में समीक्षा बैठक करेगी, तभी किसानों को ले जाया जाएगा।
कॉमर्शियल वाहन की जिम्मेदारी नहीं
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि टोल पर कॉमर्शियल वाहन की हमारी जिम्मेदारी नहीं है। किसान के ट्रैक्टर यहां पर फ्री रहेंगे। जो आंदोलन में नहीं जाते, उनकी जिम्मेदारी नहीं। अगर सरकार के लोग फ्री वाहन निकालेंगे तो किसान भी पीछे नहीं हटेंगे।
यह रहे मौजूद
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, धीरज लाटियान, ओमपाल मलिक, मान सिंह प्रधान, चेयरमैन जहीर फारुखी, इमरोज पायलट, सतेंद्र पुंडीर, रमेश मलिक मौजूद रहे।