फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पश्चिमी यूपी के किसानों का दिल्ली कूच, महापंचायत में हुए शामिल, राकेश टिकैत ने दी बड़ी ये चेतावनी

Thu, 14 Mar 2024 10:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : पश्चिमी यूपी के हजारों किसानों ने दिल्ली कूच किया। वहां सभी किसान महापंचायत में शामिल हुए। उधर, राकेश टिकैत ने यह बड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
दिल्ली रवाना होते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पश्चिमी यूपी के जिलों से हजारों किसान निजी वाहनों, बसों और ट्रेनों से दिल्ली रवाना हुए। वहां वे रामलीला मैदान में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में शामिल हुए। मेरठ में किसानों ने करीब आधा घंटे टोल फ्री कराया। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर से गए भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एमएसपी पर गारंटी कानून की मांग दोहराई। उन्होंने चेतावनी दी थी कि रोक जाने पर किसान थाने में पंचायत करेंगे। सहारनपुर, बिजनौर, शामली और बागपत से भी किसान दिल्ली रवाना हुए।

महापंचायत में शामिल हुए भाकियू कार्यकर्ता
भाकियू कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में शामिल हुए। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एमएसपी पर गारंटी कानून की मांग दोहराई।

बृहस्पतिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में किसान रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सुपर फास्ट ट्रेन में सवार होकर किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़ें: UP: हाथों की मेहंदी नहीं छूटी और उजड़ गया सुहाग, दो दिन पहले हुई थी शादी, रिंकू की मौत से गांव में पसरा मातम
विज्ञापन

किसानों का कहना था उन्हें हक मिलना चाहिए। दिल्ली की महापंचायत में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल हुए। उधर, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से किसान रवाना हुए। बायवाला से किसान निजी वाहनों से दिल्ली गए। बुढ़ाना क्षेत्र के किसान शामली से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। मंसूरपुर से भारतीय किसान यूनियन के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नरा व जड़ौदा से कार्यकर्ता अपनी कारों में दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिला महासचिव अहसान त्यागी, आशु, इस्तकार, वसीम, अब्दुल कलाम आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: UP: महिला की सिर कटी लाश के मामले में नया मोड़, पति ने यह कहकर पुलिस को चौंकाया, प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें