फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर-छाजपुर स्कूल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
बुढ़ाना में आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल राजपुर-छाजपुर गांव में जोर अजमाईश करते खिलाड़ी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। आरती मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजपुर-छाजपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इस स्कूल की टीम ने कबड्डी में लुहसाना की टीम को पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के आरती मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजपुर-छाजपुर में शनिवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी में आरती मेमोरियल की टीम ने लुहसाना की टीम को 50-12 के अंतर से पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में सन्नी ने पहला स्थान एवं सचिन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में तौसीफ ने प्रथम एवं अजय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में संचित ने प्रथम एवं सुमित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विशेष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आदित्य कुमार, प्रधानाचार्या कविता तोमर, ग्राम प्रधान लोकेश शर्मा, कबड्डी कोच शिवाजी सहित नेहरू युवा केंद्र के रेफरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें