फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद तहसील में 7 जनवरी को डीएम को घेरेंगे

विज्ञापन
खतौली में डीएम को घेरने की रणनीति तैयार करते विरोधी सभासद। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
सभासद तहसील में सात जनवरी को डीएम को घेरेंगे
विज्ञापन

खतौली। नगर पालिका परिषद के 16 लामबंद सभासद पालिका में विकास कार्यों तथा पथ प्रकाश लाइटों की खरीदारी को लेकर की गई घपलेबाजी की जांच कराने की मांग को लेकर सात जनवरी को तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। इसके लिए सभासदों ने शनिवार को बैठक आयोजित करके रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन

नगर पंचायत परिषद में चेयरपर्सन के पक्ष और विरोध को लेकर सभासदों के बीच खींचतान चल रही है, जिसको लेकर पालिका के 25 सभासदों में से 16 सभासद चेयरपर्सन के विरोध में लामबंद हो गए हैं। विरोधस्वरूप सभासदों की वजह से ही शुक्रवार को बोर्ड की बैठक को आनन फानन में स्थगित करना पड़ा था। सभासदों ने पालिका में हंगामा करते हुए ईओ जेपी यादव से जांच कराने की मांग भी की थी। सभासद ईओ के रवैये से खिन्न हैं। शनिवार को सभासद विनेश सभासद के आवास पर विरोधी 16 सभासदों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सात जनवरी को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आएगीं। समाधान दिवस में ही नगर पालिका में हुए घपलेबाजी की जांच कराने को लेकर डीएम का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें