फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल सुरक्षित तो जीवन भी सुरक्षित : राजेंद्र सिंह

Fri, 22 Apr 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम में मौजूद जल पुरुष राजेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैग्सेसे अवार्ड विजेता जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि अगला विश्वयुद्ध पानी के लिए होगा। जल संकट को लेकर हम चिंतित तो हैं पर जल संरक्षण के प्रति लापरवाह हैं। 
विज्ञापन


एसडी मैनेजमेंट एवं एसडी एफएम में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है, यह हम सब जानते हैं। इस जल की सुरक्षा करना जीवन की सुरक्षा करना है। हम जल संकट को लेकर चिंतित तो दिखाई देते हैं, लेकिन जल संरक्षण के प्रति पूरी तरह लापरवाह हैं।

लोगों को जल संकट के प्रति जागरूक करने के लिए पांच मई से नई दिल्ली में जल सप्ताह के तहत जंतर मंतर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश का बड़ा भू भाग सूखे से जूझ रहा है।
विज्ञापन


दुनिया में कई देश जल संकट की चपेट में हैं। बेशकीमती प्राकृतिक संपदा केे दोहन करने में मानव की भूमिका सबसे ज्यादा है। उन्होंने भूजल प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की। भविष्य में इसके संरक्षण पर बल दिया।

मेजर हिमांशु और एसडी के सचिव नीरज कुुमार ने विचार रखे। लोगों से पौधा रोपण की मांग की। गुंजन अरोरा, समर्थ प्रकाश, असद फारुकी, डॉ. विवेक कुमार, सोनिया लूथरा, नंद किशोर, डॉ. गरिमा जैन, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें