फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त 

Tue, 30 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के शिवचौक पर बारिश से गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा तथा आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार को शाम के समय हुई भारी वर्षा से देहातों में किसानों के चेहरे खिल गए। भारी वर्षा के कारण कस्बे के बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। कस्बे का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। कस्बा तथा आस-पास के देहातों में सोमवार को शाम करीब तीन बजे से आरंभ हुई वर्षा घंटों तक चलती रही। भारी वर्षा के कारण तहसील मुख्यालय में जल भर गया।
विज्ञापन


बाजारों में पानी भरने के कारण कस्बे के लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। करीब दो घंटे तक चली भारी वर्षा के कारण बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहकों व दुकानदारों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस वर्षा के कारण देहातों में किसानों के चेहरे खिले हैं। ग्राम प्रधान कुरावा चरण सिंह, बिटावदा के प्रधान मंगलू, फुगाना निवासी सेवा निवृत जिला वन अधिकारी ओमप्रकाश मलिक, खेडामस्तान के पूर्व प्रधान सोमपाल मलिक,

गढ़ी सखावतपुर निवासी लोकदल नेता सुरेन्द्र सहरावत, पूर्व बीडीसी सदस्य संदीप उजलायन, अनिल मुखिया आदि का कहना है कि इस वर्षा से किसानों की धान व गन्ने की फसल को बहुत लाभ मिलेगा। इस समय धान व गन्ने की फसल को पानी की अत्यधिक आवश्यकता थी। इस वर्षा ने इस कमी को पूरा कर दिया। यह वर्षा किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। भीषण गर्मी में हुई वर्षा के कारण कस्बा व देहात के लोगों ने राहत की सांस ली। छोटे बच्चे वर्षा में खूब खेलते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें