फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आरएएफ और पीएसी पहुंची, डीआईजी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर /पुरकाजी। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर में आरएएफ व पीएसी की सात कंपनियां पहुंच गई हैं। सभी को विभिन्न प्वाइंटों पर तैनात किया गया है।, दोपहर में सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह ने भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर पहुंच कर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन



जिले में कांवड़ यात्रा की पांच हजार पुलिसकर्मियों व आरएएफ व पीएसी के जवान निगरानी करेंगे। इसी के चलते शुक्रवार को आरएएफ की एक व पीएसी की छह कंपनियां नगर में पहुंच गई। आरएएफ को शहर कोतवाली क्षेत्र में तैनात किया गया है। उधर, सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह पुरकाजी में भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर पहुंचे।

उन्होंने पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी से नगर पंचायत की ओर से की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कांवड़ियों को कोल्ड ड्रिंक व फल भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें