फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घुमा फिराकर पूछे जाते हैं प्रश्न, समझारी से दें सवालों का जवाब

विज्ञापन
शिक्षिका गीता रानी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में नागरिक शास्त्र शिक्षा का एक महत्वपूर्ण विषय है। 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस विषय में लगभग सभी अध्यायों से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न काफी घुमा फिराकर पूछे जाते हैं, इसलिए प्रश्न को समझकर ही उत्तर देना चाहिए। नागरिक शास्त्र विषय के सभी पाठों और अवधारणाओं को समझकर तैयारी करें। इस विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पीएमश्री राजकीय विद्यालय की शिक्षिका गीता रानी ने जानकारी दी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि नागरिक शास्त्र में विश्व के राजनीति में नई सत्ताओं, शीत युद्ध का दौर, सत्ता के वैकल्पिक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगठन और स्वतंत्र भारत की राजनीति के अध्यायों को गहराई से समझना होगा। इन सभी से प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। पाठ को पढ़ते समय महत्वपूर्ण बिंदु को अंकित करते जाएं। इससे अतिलघु प्रश्नों की तैयारी हो जाएगी। पाठ को जितना ध्यान से पढ़ेंगे तो प्रश्नों के उत्तर तैयार होते जाएंगे।

महत्वपूर्ण अध्यायों पर जरूर ध्यान दें
शीत युद्ध से बहुविकल्पीय तथा लघु प्रश्न तैयार करें। विश्व युद्ध के बाद दो गुटों का उदय, गुटनिरपेक्ष आंदोलन से दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संभव हैं। सत्ता के वैकल्पिक केंद्र और समकालीन दक्षिण एशिया से प्रश्न पिछले सालों की परीक्षा में पूछे जाते रहे हैं।
विज्ञापन


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए इन्हें करें तैयार
पर्यावरण एवं वैश्वीकरण के दीर्घ प्रश्नों के उत्तर तैयार करें। इससे लघु प्रश्नों की भी तैयारी हो जाएगी। राजनीति पर नए बदलाव पर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न जरूर तैयार करें। संयुक्त राष्ट्र संघ का पुर्नगठन भविष्य, पुनर्गठित भविष्य, पुनर्गठित संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थिति से भी प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें