फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कल हादसे के लिए पीडब्ल्यूआई दोषी

Sat, 30 Dec 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रेलवे बोर्ड ने खतौली में हुए उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का गुनहगार पीडब्ल्यूआई (रेल पथ निरीक्षक) को माना है। रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए रेलवे डीआरएम एसएन सिंह ने कहा कि उत्कल हादसे की जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। मामले में पीडब्ल्यूआई का जेई प्रदीप कुमार दोषी है।हादसे के बाद निलंबित चल रहे अधिकारी और बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को अभी राहत नहीं मिलेगी। फिलहाल बोर्ड ने इन पर कार्रवाई जारी रखी है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन की मेरठ-टपरी मंडल लाइन पर 19 अगस्त की शाम पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल-कलिंग एक्सप्रेस खतौली में डिरेलमेंट (दुर्घटनाग्रस्त) हो गई थी। हादसा इतना भयानक था कि 19 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 150 से अधिक घायल हो गए थे। बाद में मृतकों की संख्या घायलों के दम तोड़ने पर बढ़कर 26 हो गई थी। हादसे की जांच के लिए सीओ जीआरपी गाजियाबाद, रेलवे संरक्षा बोर्ड के अलावा कई विभागों के अफसरों ने की है।

शनिवार को रेलवे दोहरीकरण का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर रेलवे (दिल्ली डिवीजन) के डिप्टी रेलवे मैनेेजर (डीआरएम) एसएन सिंह ने कहा कि उत्कल हादसे की जांच लगभग पूर्ण हो चुकी है। इसकी फाइनल रिपोर्ट तैयार है। हादसे के पीछे रेलवे बोर्ड ने पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे-इंस्पेक्टर) यानि रेलपथ निरीक्षक को जिम्मेदार माना है। खतौली में बिना सूचना दिए ब्लॉक लेना, पटरी काटने के साथ ही सावधानी नहीं बरतने के मामले में इसी विभाग को गुनहगार ठहराया गया है।
विज्ञापन


डीआरएम ने कहा कि मामले में जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार की गलती है। जेई पर बोर्ड कार्रवाई कर चुका है। उन्होंने कहा कि अभी और जांच कराई जा रही है। फिलहाल हादसे के दोषियों को रेलवे बोर्ड बख्शने के मूड में नहीं है। मामले में निलंबित किए गए अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई जारी रहने की बात स्वीकार की है। डीआरएम ने कहा कि दोषी कर्मचारियों को अपनी बहाली के लिए अपील करने का हक है। इसके लिए वह कोर्ट जाएं या अन्य कोई रास्ता अपनाएं। फिलहाल रेलवे द्वारा की गई कार्रवाई को बदला नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें