फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो की जांच पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर।
विज्ञापन

गांव पुरबालियान निवासी मांगेराम ने जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायत पर विकास कार्यों की जांच करने जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार व शाहपुर खंड विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार भारती ने टीम के साथ गांव में पहुंचे। टीम ने नाले की सफाई, स्ट्रीट लाइट, शौचालय निर्माण, हैंडपंपों की मरम्मत, खड़ंजा निर्माण आदि विकास कार्यों की जांच की तथा ग्रामीणों के कलमबंद बयान दर्ज किए। अधिकारियों ने जांच का खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों का कहना था कि जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रधान पति मेहरबान का कहना है कि गांव में कराए गए कार्यों में कोई अनियमितता नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें