फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी चेयरमैन पर धांधली का आरोप

Wed, 13 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने आए भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन पर धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कस्बे के कुछ लोगों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। डीएम से कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


डीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि हाईवे की जमीन पर नगर पंचायत को निर्माण कराने का अधिकार नहीं है। बिना अधिकार के चेयरमैन ने सड़क के बीच में पिलर लगा दिए।

इससे प्रतिदिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। हाईवे की सड़क को बिना अनुमति के तोड़ दिया गया है। सरकार को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है। जनसुविधाओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर सड़क को जगह-जगह तोड़ दिया गया है। पिलरों के कारण कस्बे में जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सेना के ट्रकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिलरों के नाम पर हाईवे तोड़ने के नुकसान की भरपाई नगर पंचायत चेयरमैन से की जाए। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में जहीर फारुकी, रियासत खलीफा, भाकियू ब्लाक अध्यक्ष धीरज त्यागी, हाफिज मोहसीन, रुस्मान खान, अकील खान, कामिल, सरफराज, शाहिद खान, सलीम गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें