चीनी मिल पर धरना देते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान की समस्या को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं और नेताओं का बजाज चीनी मिल पर मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजकों ने आज बड़ी पंचायत के आयोजन का एलान किया है।
किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं का बजाज चीनी मिल भैंसाना पर सोमवार से धरना शुरू किया था। संयोजक राजपाल बालियान ने कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी।
उनका आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को सर्वसम्मति से आज बड़ी पंचायत के आयोजन की घोषणा की गई। रालोद के जिलाध्यक्ष अजित राठी ने कहा कि उनका दल किसानों के लिए आर-पार की लड़ाई लडे़गा।
धरना स्थल पर ब्लाक प्रमुख अजित सिंह, संदीप उजलायन, संजय राठी, सुरेंद्र सहरावत, पप्पन आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजित राठी ने और संचालन सत्यपाल सहरावत ने किया।