फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी और चार गांव सील, खतौली में भी पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी और चार गांव सील, खतौली में भी पाबंदी
विज्ञापन

पुरकाजी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। जिले में मंगलवार को दस कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। जिले के पुरकाजी में छह और खतौली में चार पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने दोनों कस्बों में सख्ती कर दी है। पुरकाजी व नजदीक के चार गांवों को सील कर दिया गया है। खतौली के इस्लामनगर में भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। दोनों कस्बों में अगले आदेश तक बैंकों को बंद करा दिया गया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि यदि जरूरत पड़े तो पूरे खतौली को सील कर दिया जाए। उधर, सीओ खतौली ने कोतवाली प्रभारी से दिल्ली के शाहीनबाग से लौटने वाले व्यक्ति के जनाजे में शामिल व्यक्तियों की खोज कर उनकी भी जांच कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को पुरकाजी की सीमाएं सील कर दी गईं, बाजार सुनसान रहे। हाईवे पर भी खेतों पर जाने वाले किसानों व इक्का दुक्का लोगों के अलावा कोई नजर नहीं आया। सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि कस्बे के कुछ हिस्से को हॉटस्पॉट से अलग कर खेती संबंधी खाद, बीज व आवश्यक सामान की कुछ दुकानें तीन दिन पूर्व समय निर्धारित कर खुलवा दी गईं थी, लेकिन छह कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुरकाजी सहित तीन किलोमीटर की सीमा में आने वाले भूराहेड़ी, भोजाहेड़ी, हरेंटी, लखनोती गांवों को फिर से हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में कोई दुकान नहीं खुलेगी। पास जारी कर होम डिलीवरी कराई जाएगी। उधर, सब्जी मंडी नहीं खुलने से बुधवार को लोगों को सब्जी उपलब्ध नहीं हो पाई। नगरपालिका ईओ मनोज यादव ने बताया कि सब्जी की होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खतौली कस्बे में एक महिला, उसके पौत्र व पौत्री के संक्रमित मिलने के बाद मोहल्ला इस्लामनगर को सील किया गया है। जैननगर दक्षिणी सराफान पहले से ही सील है। वहां भी मंगलवार को एक जमाती पॉजिटिव मिला था। बुधवार सवेरे डीएम सेल्वा कुमारी जे ने हॉटस्पॉट इलाकों के साथ कस्बे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस्लामनगर में होम डिलीवरी कराई जाए। मोहल्लेवासियों का सर्वे कराकर उनकी जांच कराएं। दोपहर में एसएसपी अभिषेक यादव भी पहुंचे। एसएसपी ने कहा कि यदि कहीं कोई संदिग्ध है या पॉजिटिव आता है तो जांच के लिए पर्याप्त पुलिस बल लेकर जाएं। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं, जो नहीं मानता उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें