फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पर मिल में हंगामा, कर्मचारियों को पीटा, शुगर मिल के जीएम ने किसानों से माफी मांगी 

Fri, 17 Nov 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चीनी मिल में हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरकाजी के खाईखेड़ी शुगर मिल में घटतौली को लेकर किसानों ने हंगामा किया। गुस्साए किसानों ने मिल में तौल बंद कर दी। किसानों ने मिल प्रशासन पर उनका उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए। किसानों की सूचना पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। मौके पर डीजीएम और कर्मचारियों के साथ भी किसानों ने मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। पांच घंटे बाद मौके पर पहुंचे जीएम ने किसी प्रकार किसानों को शांत कर तौल चालू कराई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह खाईखेड़ी के उत्तम शुगर मिल में गांव तेजलहेड़ा के किसान विकास कुमार गन्ने की बुग्गी लेकर गया था। तौल कांटे पर शक होने को लेकर किसान बिफर पड़े। घटतौली होने पर किसान ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर किसानों ने मिल में तौल बंद करा दी और धरने पर बैठ गए। डीजीएम द्वारा कांटे चेक करने की बात कहने और कर्मचारी के कांटे से छेडछाड़ करने पर किसान भड़क गए।

गुस्साए किसानों ने कर्मचारी की पिटाई कर डीजीएम के साथ भी गालीगलौज प्रारंभ कर दी। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी पाकर विधायक प्रमोद उंटवाल भी किसानों के बीच पहुंचे और घटतौली को लेकर नाराजगी जाहिर की। उधर, मगर भाकियू नेताओं ने भी किसानों के साथ मिल में धरना दिया।
विज्ञापन


करीब पांच घंटे बाद किसानों के बीच आकर जीएम ने खेद प्रकट किया, तब जाकर किसान शांत हो सके। इस संबंध में जीएम संजय त्रिपाठी का कहना है कि कुछ किसानों द्वारा जान-बूझकर हंगामा किया गया था। कांटों में कोई कमी नहीं है। कुछ लोग बिना वजह मिल पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान प्रधान नरपत सिंह, विकास कुमार, संजीव त्यागी, जसवंत त्यागी, प्रताप सिंह, नवाब सिंह, भगत सिंह, भाकियू नेता संजय त्यागी, नवीन राठी, हरिओम त्यागी, धीरज त्यागी, शुभम त्यागी, इस्तखार प्रधान, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें