बुढ़ाना में शीतला माता की मुख्य पूजा के दौरान प्रबंधक प्रभात शर्मा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शीतला माता के मंदिर में नहीं हुई सार्वजनिक पूजा
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। लॉकडाउन के कारण खरड़ गांव के शीतला माता के मंदिर में सार्वजनिक पूजा नही हुई। मंदिर के मुख्य दरवाजे के कपाट बंद रहे। मंदिर परिसर सूना पड़ा रहा। फुगाना पुलिस मंदिर के आस पास मुस्तैद रही।
कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन की घोषणा के कारण सरकार द्वारा धर्मस्थलों पर मेला अथवा सार्वजनिक पूजा की अनुमति नहीं है। इसी कारण शीतला माता के मंदिर में सोमवार को गंगा दशहरे के पर्व पर होने वाली पूजा नहीं हो पाई। खरड़ गांव के ग्रामीण भी मां के दर्शन नहीं कर सके। रात के करीब 12 बजे पिछले करीब 300 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मंदिर कमेटी के दो पदाधिकारी अनुपम शर्मा व उसके भाई को मंदिर के मुख्य पुजारी अनुपम चित्रकूट ने पूजा-अर्चना करवाई। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर का मुख्य दरवाजा बंद रहा। केवल माता के मंदिर के कपाट खोले गए। सोमवार को पूरा दिन फुगाना पुलिस का मंदिर के आस पास आवागमन जारी रहा।