फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सदर ने कराया दोनों पक्षों में समझौता

विज्ञापन
पुरकाजी थाने पर समझौता कराते सीओ सदर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सीओ सदर ने कराया दोनों पक्षों में समझौता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। एक सप्ताह पूर्व भाकियू व भाकियू (तोमर) के लोगों में हुए विवाद में सोमवार को सीओ सदर ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन

26 मई को गांव सुवाहेड़ी में एक कार्यक्रम में गए भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर व उनके समर्थकों के साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार व मारपीट कर दी थी। संजीव तोमर ने ग्राम प्रधान सुवाहेड़ी अहसान व उनके भाई सहित कई लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें कुछ लोगों द्वारा समझौता कराने का प्रयास किया गया था। समझौता नहीं होने पर ग्राम प्रधान ने भी संजीव तोमर सहित अन्य लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दे दी थी। दो दिन तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर भाकियू तोमर के लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर 72 घंटे का टाइम देकर कार्रवाई नहीं होने पर पुरकाजी थाने पर धरना देने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया। सीओ सदर कुलदीप कुमार का कहना है कि किसी संगठन के लोगों में विवाद ना होकर मात्र दो लोगों में विवाद हुआ था, जिसमें दोनों लोगों को बुलाया गया। दोनों लोगों द्वारा अपनी अपनी गलती मन लेने पर उनमें समझौता हो गया। इस दौरान संजीव तोमर, नवीन राठी, बशारत खान, संजय त्यागी, राजा गुर्जर, अजय त्यागी, दिलशाद, मुज्जफर, वीरेंद्र सिंह, सोनू, आशीष शर्मा आदि दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें