फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पिता और दादी के साथ तेज बारिश में फंसी दो दिन की मासूम, पीआरवी ने तीन मिनट में सकुशल पहुंचाया घर

Sun, 26 Apr 2020 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
muzaffarnagar police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में रविवार को अपने पिता व दादी के साथ तेज बारिश में फंसी दो दिन की मासूम बच्ची को डायल-112 पीआरवी ने सकुशल घर पहुंचाया। पीआरवी की इस पहल की ग्रामीण सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव अलमावाला निवासी कुलदीप की पत्नी को दो दिन पूर्व बेटी हुई थी। बच्ची की तबीयत थोड़ी खराब होने पर कुलदीप रविवार सुबह बाइक से अपनी मां के साथ नवजात बच्ची को दवा दिलाने जिला अस्पताल आया था। नवजात को दवा दिलाकर लौटते समय जब वह गंगनहर पटरी मार्ग पर पहुंचा तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

दो दिन की मासूम को बारिश से बचाने के लिए युवक व उसकी मां गंगनहर पटरी मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक छप्पर के नीचे काफी देर तक खड़े रहे, लेकिन बारिश नहीं रुकी। बारिश में बच्ची को संभावित नुकसान होने के चलते आखिरकार कुलदीप ने डायल-112 को कॉल कर अपनी स्थिति बताते हुए मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन


नवजात बच्ची के परिवार समेत बीच राह में फंसे होने की सूचना मिलते ही पीआरवी-2214 मात्र तीन मिनट के अंदर मौके पर जा पहुंची। वहां से पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों दीपक यादव व प्रमोद कुमार ने बच्ची एवं उसकी दादी को गाड़ी में बैठाकर सकुशल गांव अलमावाला में उसके घर पहुंचाया। युवक बाइक से पीछे-पीछे चलता रहा।
विज्ञापन


मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगने पर उन्होंने डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके व्यवहार की भरपूर सराहना भी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें