फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के समर्थन पर बिफरी क्रांति सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ककरौली निवासी जिला पंचायत सदस्य का समर्थन लिए जाने से नाराज क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर धरना देने रवाना हो गए, जिन्हें पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया। इस पर कार्यकर्ता बेरिकेडिंग तोड़कर महावीर चौक जा पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में सीओ सिटी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वोटों के जुगाड़ में लगे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कुछ दिन पूर्व ककरौली निवासी जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज से उनके आवास पर पहुंचकर वार्ता की थी, जिसे लेकर क्रांति सेना कार्यकर्ता नाराजगी जता रहे हैं। क्रांति सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि शाहनवाज के खिलाफ गोकशी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में उसे पुलिस ने जेल भी भेजा था। इसके बावजूद केंद्रीय राज्यमंत्री समेत अन्य भाजपा नेताओं ने शाहनवाज के घर पहुंचकर उसे संरक्षण प्रदान किया है। क्रांति सेना कार्यकर्ता इसके विरोध में सोमवार सुबह प्रकाश चौक स्थित पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री के आवास तक जाने के लिए निकल पड़े। सीओ सिटी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बेरिकेडिंग तोड़कर महावीर चौक तक जा पहुंचे। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। बाद में कार्यकर्ता महावीर चौक पर बीच सड़क धरने पर बैठ गए। वहीं से सीओ सिटी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। धरना देने वालों में आनंद प्रकाश गोयल, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, अनुज चौधरी, लोकेश सैनी, आलोक अग्रवाल, सचिन प्रजापति, अखिलेश पुरी, बसंत कश्यप, प्रदीप कोरी, सुनील, रविंदर सैनी, बाबूराम कश्यप और शक्ति सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें