फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटबी से विश्वेंद्र बालियान, बरला से चुन्नो देवी विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुटबी से विश्वेंद्र बालियान, बरला से चुन्नो देवी विजयी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी से हुई मौत के बाद हुए दो प्रधानों के चुनाव में सहानुभूति लहर चली है। कुटबी में मृतक प्रधान जितेंद्र बालियान का बेटा और बरला में मृतक प्रधान प्रीति की मां चुनाव जीत गई है। बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचित की घोषणा भी मतगणना के बाद हो गई।
बघरा ब्लाक के गांव कुटबी के नवनिर्वाचित प्रधान जितेंद्र बालियान का कोरोना से निधन हो गया था। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के तहेरे भाई जितेंद्र की मौत का गांव के लोगों को बड़ा आघात लगा था। खाली प्रधान पद पर हुए चुनाव में गांव की जनता ने जितेंद्र बालियान के बेटे विश्वेंद्र बालियान को जीत दिला दी है। विश्वेंद्र को 1009 और कृष्णपाल को 664 वोट मिले।
विज्ञापन

पुरकाजी ब्लाक के बरला गांव में नवनिर्वाचित प्रधान प्रीति की भी कोरोना से मृत्यु हो गई थी। खाली पद के लिए हुए चुनाव में प्रीति की मां चुन्नो देवी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने 616 मतों से जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 4644 मत पड़े, जिनमें से 113 मत निरस्त हो गए। 4531 मतों की मतगणना हुई। चुन्नो देवी को 2472 व सीमा को 1856 मत प्राप्त हुए। चुन्नो देवी 616 मतों से विजयी घोषित हुई।
ग्राम पंचायतों सदस्यों को मिली सफलता
शाहपुर। स्थानीय खंड विकास कार्यालय पर रिक्त 27 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना सम्पन्न हुई । एडीओ पंचायत सुनील कुमार ने बताया कि गांव हड़ौली से वार्ड 10 से दीपा, वार्ड 11 से नरेशपाल, वार्ड 13 से राकेश, गांव पुरा के वार्ड पांच से मांगी व वार्ड सात से अंजू, गांव खुबबापुर वार्ड एक से अंकुल, वार्ड तीन से शिवानी, वार्ड चार से विनय, वार्ड पांच से मेहरबान, वार्ड छह से प्रदीप, वार्ड सात से तेजपाल, वार्ड नौ से स्वाति, वार्ड 11 से प्रियंका रानी, वार्ड 13 से बालेश देवी, गांव गोयला के वार्ड दस से रविंद्र, वार्ड 11 से शिखा, वार्ड 12 से रजत व वार्ड 13 से रजनी, गांव सोरम के वार्ड 14 से बबीता, गांव बसधाड़ा के वार्ड एक से शाहरुख, वार्ड दो से इमराना, वार्ड तीन से नईमा, वार्ड चार से शहजाद, वार्ड पांच से नाजिम, वार्ड छह से अब्दुल रहमान, वार्ड सात से फैशल व वार्ड 13 से दिलशाद निर्वाचित हुए है।
विज्ञापन

बीडीसी पद पर अफशाना विजयी
मोरना। ब्लाक मुख्यालय पर हुई मतगणना में भोपा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर अफशाना ने सर्वाधिक 615 मत लेकर जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेश कुमार के निर्देशन व तहसीलदार जानसठ अभयराज पांडेय, बीडीओ वीपी श्रीवास्तव की देखरेख में मतगणना हुई। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर मोरना में पिंकी, तिस्सा में ज्योति व ममता, अली हसनैन, जौली में रोजी व मामचंद, ककराला में अनिल, लक्ष्मण दीपा, चौरावाला में अब्दुल रहमान, रश्मि राहुल, फिरोज, राजेश्वती, मौसम व नितीन ने जीत हासिल की। वहीं, चौरावाला में एक वार्ड पर गुलजहां व शमशीदा को बराबर बराबर 117 मत मिले, जिसके बाद भाकियू नेत्री सोहनवीरी ने गुलजहां के नाम की पर्ची निकाली तो सहायक निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें विजयी घोषित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें