फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खरड़ में शव रखकर किया विरोध, मुआवजा और सुरक्षा मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव में जय सिंह उर्फ लिल्ला कश्यप की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। आरोपियों का एनकाउंटर करने, 25 लाख रुपये का मुआवजा मांगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों की ओर से न्याय समिति का गठन किया गया।
गांव खरड़ में मंगलवार को बुजुर्ग जय सिंह उर्फ लिल्ला कश्यप (80) की पड़ोसी पप्पू पक्ष ने लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। बुधवार सुबह सात बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में आया तो कश्यप समाज में रोष फैल गया।
विज्ञापन

शव को घर के सामने रखकर अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। इसके बाद डॉ. सोनू कश्यप और समाज के कई नेता खरड़ पहुंचे। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी गई।
पंचायत ने पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, हत्यारोपी का एनकाउंटर करने, उसके मकान को बुलडोजर से तुड़वाने की मांग की।
परिजनों की सहमति से कश्यप समाज के लोगों ने न्याय समिति का गठन किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह व एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
न्याय समिति के लोगों ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को अपनी पांच मांगों का ज्ञापन दिया। पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने सहित पांच मांगों की मांग की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर सुशील कश्यप, नीतू कश्यप, श्याम कश्यप, नंदन कश्यप, प्रवेश, मांगेराम व ऋषिपाल कश्यप मौजूद रहे।

पंचायत ने कहा कि इंसाफ नहीं तो न्याय सभा
खरड़ में पंचायत के दौरान अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो समाज के लोग न्याय सभा करेंगे। समिति के पदाधिकारी डॉ सोनू कश्यप ने कहा कि उन्होंने पांच मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा है। उन्होंने कहा कि शोक सभा तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वे न्याय सभा का आयोजन करेंगे। इस मौके पर ओमवीर, नरसिंह, संजय, अरविंद व करणपाल मौजूद रहे।

आरोपी मनोज को पुलिस ने पकड़ा
फुगाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी मनोज मलिक को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर, आरोपी पप्पू, उसकी पत्नी और बेटों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-
जय सिंह को छह जगह आई थी चोट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जय सिंह के शरीर पर खुला घाव नहीं मिला लेकिन छह जगह चोट के निशान मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी लाठी मारते नजर आ रहे हैं। मौत की वजह चोट और पिटाई से हुआ आघात बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें