फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में नेताओं का हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर पालिका चौधरी चरण सिहं की प्रतिमा पर में यज्ञ करते रालोद कार्यकताओं को गिरफ्तार करती पुलिस।। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कृषि कानून के विरोध में नेताओं का हंगामा प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों व विरोधी दलों के हंगामा प्रदर्शन व जाम की घोषणा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कस्बा व देहात कजे कुछ नेताओं को उनके घरों में नजर बंद कर दिया। कस्बे के चरण सिंह तिराहे पर हंगामा प्रदर्शन व जाम लगाने वयाले नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में भेज दिया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों व विरोधी दलों द्वारा सोमवार को हाइवे जाम करने, हंगामा व प्रदर्शन करने तथा जुलूस निकालने की घोषणा की गई थी। रविवार को देर रात में ही पुलिस प्रशासन ने विभिन्न दलों के नेताओं व किसानों नेताओं को चिन्ह्ति कर लिया था। सोमवार को सुबह पुलिस ने कस्बे व देहात के नेताओं को उन्हीं के घरों में नजर बंद कर दिया। रालोद नेता रामनिवास सहरावत, युवा रालोद के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी, सपा के जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह उर्फ बबलू सहित कई नेताओं ने बताया कि घरों में नजर बंद के दौरान पुलिसकर्मी उनके चारों तरफ बैठे रहे। बालकिशोर त्यागी ने घोषणा के अनुसार घर में नजर बंद रहकर उपवास रखा। ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह दोपहर करीब 12 बजे कई कार्यकर्ताओं के साथ घर से निकलकर कस्बे के चरण सिंह तिराहे पर पहुंचे। उन्होने सड़क जाम कर हंगामा प्रदर्शन किया। इसी दौरान उपजिलाधिकारी कुमार भूपेन्द्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होने हंगामा प्रदर्शन करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में गांव कवाल भेज दिया। इंस्पेक्टर मगन वीर सिंह गिल ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख सहित चार नेताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में कवाल भेजा गया है। विरोधी दलों के सात नेताओं को उनके घरों में नजर बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें