फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के सहायक प्रबंधक को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रेलवे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्य में कंपनी द्वारा सरकार व एनजीटी की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। भाजपा के जिला मंत्री ने इसकी शिकायत की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने कंपनी के सहायक परियोजना प्रबंधक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मंत्री पंकज त्यागी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र लिखा था। जिसमें अवगत कराया गया था कि रणखंडी, गुनारसा, लखनौती, लबकरी व ख्रजूरी आदि गांवों में रेलवे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि उक्त निर्माण कार्य में कंपनी सरकार व एनजीटी की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रही है। कंपनी द्वारा जगह-जगह सड़कें खोदी जा रही हैं, लेकिन आसपास सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी नहीं किए जा रहे हैं। जिस कारण आएं दिन दुघर्टनाएं हो रही हैं, क्योंकि सड़कों पर मिट्टी के ओवरलोड डंपर तेज गति से दौड़ते हैं। इससे पूरा इलाका प्रदूषित हो गया है। एसडीएम ने भाजपा नेता के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए निर्माणाधीन कंपनी को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया कि जहां-जहां सड़कें खोदी गई हैं वहां 100 मीटर दोनों ओर चमकने वाले चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, मिट्टी के डंपर परिवहन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित गति से चलाने और एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक तिरपाल से ढककर लाने, जिन रास्तों से मिट्टी लाई जा रही है वहां पानी का छिड़काव कराने, टूटे रास्तों की मरम्मत कराने और दुघर्टनाओं की क्षतिपूर्ति कंपनी द्वारा कराने को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं की जांच कराकर उनका तुरंत समाधान कराते हुए एक सप्ताह के अंदर अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें